Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : योगी मंत्रिमंडल में दूसरी बार बने कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप...

देवरिया : योगी मंत्रिमंडल में दूसरी बार बने कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही , कार्यकर्ताओं से जगी आस इस बार करेंगे कुछ खास

देवरिया (हि .स. ) । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को योगी मंत्रि मंडल में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली । वहीं कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने इस बार सूर्य प्रताप शाही से कुछ खास उम्मीदें लगा कर रखी हुई हैं ।

जहां पिछली गलतियों को भी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता ने माफ किया है । देवरिया विधानसभा के पथरदेवा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए । उन्होंने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को हराया । सूर्य प्रताप को 93 हजार 858 मत मिले । वहीं, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 65,177 मत मिले । पूर्व योगी सरकार में कृषि, शिक्षा और कृषि अनुसंधान विभाग के कैबिनेट मंत्री सहित विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

सूर्य प्रताप शाही ने 1969 में इंटर पास किया । इसके बाद 1971 में बीआरडीपीजी कॉलेज, देवरिया से स्नातक और 1974 में बीएचयू से एलएलबी किया। सूर्य प्रताप शाही 1985 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। वे 1991 और 1996 में कल्याण सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। सनद रहे कि सूर्य प्रताप शाही जन संघ और भारतीय जनता पार्टी के दीपक के समय से राजनीति कर रहे हैं।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular