Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: युवक की चाकू से हमलाकर हत्या

देवरिया: युवक की चाकू से हमलाकर हत्या

देवरिया (हि.स.)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को युवक की मनबढ़ों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवई गांव के रहने वाले राहुल (20) पुत्र शत्रुघ्न प्रसाद गांव के दक्षिण कुरना नाले के किनारे सैयद बाबा के मजार के समीप स्थित अपने खेत के तरफ

मनबड़ों ने चाकू से राहुल को गोदकर हत्या कर दी। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर सुनकर मौके पहुंचे तो दोनों हमलावर फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने हत्या में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की शादी मदनपुर थाना क्षेत्र के मनिया गांव में तय हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular