Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश देवरिया : युवक का गर्दन कटा शव मिला

 देवरिया : युवक का गर्दन कटा शव मिला

देवरिया(हि.स.)। महुआडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का गर्दन कटा हुआ शव पोखर के समीप मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधि कार्रवाई कर शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटी करा गांव के रहने वाले मृत्युंजय चौहान (22) पुत्र कोमल चौहान बीती रात को घर से निकले थे। जिनका शव आज गांव के पश्चिम पोखर में गर्दन पर धारदार हथियार से कटा हुआ मिला। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ज्योति/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular