देवरिया(हि .स. ) । भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 जनवरी से चलाए जाने वाले लाभार्थी जन संपर्क अभियान के तहत गरुणपार भाजपा कार्यालय पर नगर मण्डल के सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को सम्पर्क किट का वितरण आज किया गया।
नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि जो किट दिया गया है,उसमें लाभार्थी सूची,सरकार की उपलब्धियों का पत्रक,मोदी रोली,मोदी कुमकुम है़जिसे 11 जनवरी से प्रत्येक लाभार्थी के घर-घर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए 4 से 5 लोगों की टोली बनाकर जाना है और संपर्क करना है।प्रत्येक लाभार्थी से सम्पर्क करउन्हें मोदी रोली कुमकुम का टीका लगाना है और सरकार की उपलब्धियों का पत्रक देना है। लाभार्थी सम्पर्क अभियान में किसी भी बूथ का कोई लाभार्थी न छूटे, इसलिए हर शक्ति केंद्र पर कम से कम दो टोली बनाकर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,नगर महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता,पवन कुमार मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, बृजेश गुप्ता,भरत मद्धेशिया, संतोष शाही,अजित मिश्रा, रवि पाण्डेय और ब्रह्मा सिंह उपस्थित रहे।
ज्योति
