Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने युवक को मारी गोली,भर्ती

देवरिया : मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने युवक को मारी गोली,भर्ती

देवरिया (हि.स.)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर में मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने युवक को गोली मार दी।  घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुना सदन मोहल्ले के रहने वाले करन प्रसाद (30)शनिवार की दोपहर को चीनी मिल ग्राउंड में दोस्तों के साथ गुल्ली-डंडा खेल रहा था। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार आये दो बदमाशों ने करन को गोली मारकर फरार हो गये। इधर घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सिविल लाइन चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि युवक के बाएं पैर में गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। वहीं, इस घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular