Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया में वोट दिलाने के विवाद में चली गोली, भाजपा कार्यकर्ता सहित...

देवरिया में वोट दिलाने के विवाद में चली गोली, भाजपा कार्यकर्ता सहित छह घायल

– घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

देवरिया (हि.स.)। छठे चरण के मतदान से ठीक पहले बुधवार की देर रात को एक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थक अपने पक्ष में वोट दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पर दबाव बनाने के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान गोली भी चली है। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, कार्यकर्ता मयंक ओझा समेत कई लोग घायल होने की खबर है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर हमलावर फरार हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पूरा मामला गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव का है। यहां पर एक पार्टी के उम्मीदवार के बड़े भाई अपने समर्थकों के साथ अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कुछ लोगों पर दबाव बना रहे थे। इसका भाजपा कार्यकर्ता मयंक ओझा ने विरोध किया। देखते ही देखते लोग भाजपा कार्यकर्ता के घर पर चढ़ गए और उनसे मारपीट करने लगे। यह देख परिवार के अन्य लोग भी बाहर निकल आए तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव के लोग घरों से बाहर निकले। लोगों की भीड़ को देख हमलावर फरार हो गए। भाजपा कार्यकर्ता ने घटना की जानकारी भाजपा नेताओं को दी। देखते ही देखते भाजपा कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौके पर जुट गए।

घटना की जानकारी होते ही भाजपा उम्मीदवार शलभ मणि त्रिपाठी मौके पहुंच गए और घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देख गोरखपुर रेफर कर दिया। त्रिपाठी घायल को लेकर गोरखपुर रवाना हो गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही थानेदार अनिल पांडे मौके पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की। उन्होंने दो पार्टियों के बीच मारपीट में घायल होने की बात स्वीकारी लेकिन गोली चलने की बात को उन्होंने सिरे से नकार दिया है।

ज्योति/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular