Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया में चौकीदार ने पत्नी को मारी गोली, रेफर

देवरिया में चौकीदार ने पत्नी को मारी गोली, रेफर

देवरिया (हि.स.)। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को पत्नी को बुलाने गए चौकीदार ने गुस्से में उसे गोली मार दी। गोली महिला के कंधे में लगी। इलाज के लिए उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चौकीदार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अवैध असलहा बरामद कर लिया है।

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बभनौली पांडेय निवासी अरविन्द कुशवाहा देवपार में चौकीदार है, जबकि उसका पिता रामप्रीत बभनौली पांडेय ग्राम सभा के चौकीदार हैं। चौकीदार अरविन्द कुशवाहा की शादी सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के उरदौली गांव में हुई है। पिछले दिनों विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। वह पत्नी को लाने के लिए गुरुवार को ससुराल पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर बीती रात उसकी पत्नी ममता देवी (32) से विवाद हो गया। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के कंधे पर लगी।

परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार को गिरफ्तार कर घायल ममता को सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। रात को घर वाले महिला को लेकर लखनऊ चले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चौकीदार के पास से अवैध असलहा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ज्योति/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular