देवरिया (हि.स.) । जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में जहां एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मठिया खुर्द के रहने वाले प्रिंस (16) का शव रविवार को बीआरडीपी महाविद्यालय के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना की जानकारी पर मां इशरावती देवी, भाई भोलू , मंगेश का रो-रोकर हाल बेहाल है।
दूसरी तरफ तरकुलवा थाना क्षेत्र के कड़ी छापर निवासी नीतू (26) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ज्योति
