देवरिया (हि.स.)। छठे चरण के मतदान के दूसरे दिन यानि की आज भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश निषाद ने दिन की शुरुआत अपनी पुरानी दैनिक दिनचर्या के साथ की। इसके बाद कार्यकर्ताओं संग चुनाव की समीक्षा की।
18वीं विधानसभा के लिए छठवे चरण का मतदान गुरुवार को जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। यहां से प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री व भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश निषाद चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के दूसरे दिन स्नान के बाद सूर्य भगवान को जल चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं व जनता के साथ अपने गांव की आवास पर लोगों के साथ चाय पर चर्चा की।
ज्योति
