देवरिया (हि.स.)। खामपार थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर डेढ़ माह पहले युवक को पीट-पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान आज मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खामपार थाना क्षेत्र के बरई पार पाण्डेय के रहने वाले हरिकेवल (35) पुत्र राम देव यादव को डेढ़ माह पहले पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घायला अवस्था में लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
घटना की सूचना पर पत्नी प्रतिमा देवी व बच्चे हिमांशु और मधु का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
ज्योति
