Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : पोल्ट्री फार्म हाउस से अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात...

देवरिया : पोल्ट्री फार्म हाउस से अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

देवरिया (हि.स.)। मईल थाना पुलिस ने शुक्रवार को सात तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से भारी मात्रा में मिलावटी शराब, स्प्रीट, यूरिया और अन्य चीजे बरामद की है। यह शराब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खपाने के लिए बनायी जा रही थी। 

पुलिस अधीक्षक डा. श्री पति मिश्र ने बताया कि ग्राम नरसिंहडांड के पोल्ट्री फार्म हाउस से सात तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए अभियुक्त ऋषिमुनी सिंह, प्रदीप यादव, रामायन यादव, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद गौड़, संजय सिंह और, सत्यपाल यादव है। इनके पास से 222 शीशी प्रत्येक 200 एमएल कुल 44.4 लीटर देशी शराब अपमिश्रित व 266 शीशी खाली व 942 ढक्कन व 361 बारकोड स्टीकर व दो प्लास्टिक के जैरिकेन मे 20-20 लीटर कुल 40 लीटर सान्द्र एल्कोहन (स्प्रीट), एक किलोग्राम यूरिया व 500 ग्राम नौशादर बरामद किया। अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular