Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी की जेल में दूसरी रात, पहली...

देवरिया : पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी की जेल में दूसरी रात, पहली रात बदलते रहे करवटें

देवरिया (हि.स.)। लखनऊ से गिरफ्तार किए गए बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी अपने साथियों के साथ जेल में बंद हैं। जेल में आज उनकी दूसरी रात है, जबकि पहली रात वह सोने के लिए साथियों संग करवटें बदलते रहा। सदर कोतवाली पुलिस ने एक मामले में शुक्रवार की देर रात हजरतगंज पुलिस के सहयोग से पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी को लखनऊ से गिरफ्तार किया था जबकि देवरिया से उनके साथी बजरंगी तिवारी, कुणाल मल्ल और मनीष मिश्रा को पकड़ा था। शनिवार को पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां सभी को जेल भेजा गया। शनिवार को जेल प्रशासन ने सभी को बैरक नम्बर सात में रखा गया। जेल प्रशासन ने जेल नियमों के तहत पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी को सोने के लिए एक दरी, एक चादर और एक कम्बल दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व एमएलसी ने सोने के लिए साथियों संग पहली रात करवटें बदलते हुए काटी। देर रात तक उन्हें नींद नहीं आयी। इससे पहले सब्जी और रोटी खायी थी। रविवार की सुबह अखबार पढ़ा और स्नान करने के बाद जेल में नाश्ता के साथ दोपहर और रात्रि का भोजन किया। पूर्व एमएलसी की रविवार की दूसरी रात होगी। जेल चि​कित्सक ने उनका स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular