Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : पच्चीस हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

देवरिया : पच्चीस हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

देवरिया (हि.स.)। पुलिस ने जिले में वांछित और इनामी बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी के तहत मईल थाना की पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि वांछित और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसके मद्देनजर मंगलवार को बरहज क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के नेतृत्व में मईल थाना पुलिस ने शातिर अपराधी मूलरूप से जौनपुर निवासी मोहम्मद साहिल अहमद को लार रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उस पर देवरिया जिले से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गई।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular