Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : नामांकन के आखिरी दिन 39 प्रत्याशियों ने किए पर्चा दाखिल

देवरिया : नामांकन के आखिरी दिन 39 प्रत्याशियों ने किए पर्चा दाखिल

देवरिया(हि.स.)। नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को 39 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे आरओ के समक्ष दाखिल किए। भरे गए नामांकन पत्रों में रुद्रपुर से 06, पथरदेवा से 08, देवरिया से 04, भाटपाररानी से 05, सलेमपुर से 05, बरहज से 06 तथा रामपुर कारखाना से 05 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गये।

नामांकन करने वालों में विधानसभा रुद्रपुर रामभुआल समाजवादी पार्टी से, प्रदीप निर्दल, नरसिंह पाल आम जनता पार्टी(इंडिया) से, रामवृक्ष भारतीय सर्वजन पार्टी, शब्वीर अहमद निर्दल एवं हेमन्त निषाद निर्दल ने नामांकन पत्र भरे। विधानसभा पथरदेवा से संदीप कुमार मल्ल जनता दल युनाइटेड, मुख्तार पासी हिन्दू समाज पार्टी, परवेज आलम बहुजन समाज पार्टी से आज पुनः, दरक्शां अली निर्दलीय, ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी समाजवादी पार्टी से आज पुनः, संजय भारतीय सर्वजन पार्टी, विश्वनाथ निर्दलीय तथा गुड्डू ने नामांकन पत्र भरे। देवरिया से हरिनारायण आम आदमी पार्टी, संजय भारतीय सर्वजन पार्टी, रजनीकान्त श्रीवास्तव राष्ट्रवादी विकास पार्टी से तथा अजय प्रताप समाजवादी पार्टी से नामांकन पत्र भरे।

विधानसभा भाटपाररानी से दुर्गेश कुमार भारतीय जन जागृति पार्टी से, रामाश्रय राजभर जनता दल (युनाइटेड), अजिमुल्लाह जन अधिकारी पार्टी एवं नूरनेशा निर्दल तथा जनार्दन ने सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से नामांकन पत्र भरे। सलेमपुर विधानसभा से दुलारी देवी ने आज पुनः इंडियन नेशनल कांग्रेस से, भरत एआईएमआईएम से, रामकृपाल राष्ट्रीय जनमुख समाज पार्टी से, शुभनारायण निर्दल तथा मनबोध प्रसाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से नामांकन पत्र भरे।

बरहज विधानसभा से मुरली मनोहर जायसवाल समाजवादी पार्टी से, गिरेन्द्र आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से, सुधीर कुमार विश्वकर्मा राईट टू रिकाल पार्टी, अजय पासवान राष्ट्रीय वीर एकलव्य सेना, राम इकबाल सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी एवं महन्थ आम आदमी पार्टी से नामांकन पत्र भरे। रामपुर कारखाना से सुरेन्द्र चौरसिया ने आज पुनः भारतीय जनता पार्टी से, शहला अहरारी ने आज पुनः इंडियन नेशनल कांग्रेस से, फिरोज निर्दल, सुरेन्द्र सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से तथा सुरेश निर्दल ने नामांकन पत्र भरे।

ज्योति 

RELATED ARTICLES

Most Popular