देवरिया (हि.स.)। जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में परिवारिक कलह से तंग आकर एक नव विवाहिता ने बीती रात पंखे की कुंडी में दुप्पटा के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौला मुडेरा गांव के रहने वाले रामतपेश्वर ने अपनी बेटी पिंकी(24) की शादी 10 जून को सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग गांव के रहने वाले सागर पुत्र रमाशंकर के साथ धूमधाम से हुई थी। पिछले दिनों बाहरसे घर वापस आया।
परिवार के सदस्यों के बीच विवाद के बाद पिंकी कमरे में पंखे की कुंडी में दुप्पटा के सहारे फांसी लगा ली। इसकी सूचना उसके मायके और पुलिस को दी।
पुलिस नो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने बेटी का हत्या करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में सीओ सदर श्री यश त्रिपाठी ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चल सकेगा।
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
