Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत

देवरिया: दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत

देवरिया (हि.स.)। खामपार थाना क्षेत्र में नेटुआबिर चौराहे के पास शनिवार को अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर हत्यारोपितों की तलाश में जुट गई।

खामपार थानाक्षेत्र के ततार बिजुर्ग के रहने वाले बलिष्टर यादव (35) शनिवार दोपहर को नेटुआबिर चौराहे के पास किसी काम से गये थे। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार आये दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारोपी फरार हो गये। दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या को लेकर सनसनी फैल गई है। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या किन कारणों से हुई है इसकी वजह जानने के लिए पुलिस की तहकीकात जारी है। घटना के संबंध में परिवार सूचना दे दी गई है उनकी ओर से जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

ज्योति/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular