Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : दशगात्र में सरजू नदी में नहाने गए तीन युवक लापता,...

देवरिया : दशगात्र में सरजू नदी में नहाने गए तीन युवक लापता, एक को बचाया

देवरिया (हि.स.)। बरहज थाना क्षेत्र में सरजू नदी में मंगलवार को दशगात्र रस्म में पाटीदार और परिवार के लोग नहाने गए थे, जहां चार युवक डूब गए। किसी तरह लोगों ने एक को बचा लिया, लेकिन तीन युवकाें का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है। गोताखोर युवकों की तलाश में जुटे हुये हैं।

बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव के रहने वाले मनोज के पिता गोपी का पिछले दिनों निधन होने पर मंगलवार को उनका दशगात्र था। परिजन और भाई-पट्टीदार बाल बनवाने सरयू तट पर गए थे। नदी में नहाने गए अजय (22), विकास (18), अविनाश (18), अभिषेक (20) डूबने लगे। आवाज सुन लोगों ने नदी में कूद पड़े। अभिषेक को तो बचा लिया लेकिन तीन युवक नदी की तेज धारा में समा गए। मौके पर बरहज पुलिस व एसडीएम ध्रुव कमार शुक्ल व गोताखोर लापता युवकों की तलाश में जुटे हैं। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular