देवरिया (हि.स.)। तरकुलवा थाने से चंद कदम दूरी पर चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये के जेवर और कपड़े चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह हुई चोरी की जानकारी पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचित किया।
तरकुलवा कस्बा के थाना से कुछ ही दूरी पर रहने वाले रामनाथ हरिजन के घर पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक, बीती रात जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे तभी मौका पाकर चोर घर में घुसे। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर बख्शे में बहू और बेटी की शादी के लिए रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवर व कपड़ों पर हाथ साफ कर गये। शुक्रवार सुबह जब चोरी की जानकारी हुई तो पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ज्योति
