Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : थाना फूंकने के आरोपी की गोली मारकर हत्या

देवरिया : थाना फूंकने के आरोपी की गोली मारकर हत्या

देवरिया (हि.स.)। मदनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को छत पर सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां युवक की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित कस्बे के गोला टोले के रहने वाले अली मोहम्मद (30) रोजाना की तरह मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। मंगलवार की सुबह गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में मौजूद परिवार के लोग छत पर पहुंचे, तो देखा कि अली मोहम्मद का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। परिजनों के शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गये और पुलिस को सूचना दी। युवक के सिर में गोली है।

थानेदार बीबी राजभर और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बताया कि उसने तीन शादियां की थी। उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। दूसरा निकाह के बाद वह पत्नी की बहन से तीसरी निकाह किया था। मदनपुर थाना फूंकने के कांड में भी वह आरोपी था।

एएसपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की मदद लेकर घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्रित किया है। हत्या की वजह जानने और हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गयी है जांच जारी है।

ज्योति/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular