Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : तेल डिपो के आस-पास प्रशासन ने मारा छापा, लाखों के...

देवरिया : तेल डिपो के आस-पास प्रशासन ने मारा छापा, लाखों के तेल बरामद

-21 लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है पुलिस

देवरिया (हि.स.)। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को बैतालपुर तेल डिपो के आसपास तेल के अवैध कारोबार के ठिकानों पर छापेमारी किया। पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छापेमारी शाम तक चलती रही।

जुलाई 2019 में हुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद से डिपो के आस पास तेल का अवैध धंधा बंद हो चुका था। बैतालपुर में विभिन्न तेल कंपनियों के तेल डिपो हैं। कम्पनियों के आस-पास डीजल पेट्रोल का अवैध कारोबार कुछ लोग चलाते हैं।

देवरिया : तेल डिपो के आस-पास प्रशासन ने मारा छापा, लाखों के तेल बरामद

इधर डिपो के आसपास एक बार फिर डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबार के पनपने की प्रशासन को जानकारी मिली थी। शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंज, पुलिस अधीक्षक डाॅ. श्रीपति मिश्र के नेतृत्व में पीएसी व जिले के 14 थानों की पुलिस छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी में पुलिस ने डिपो के आसपास के ठिकानों से तीन टैंकर, 1500 लीटर डीजल-पेट्रोल बरामद किया, जो पचास-पचास लीटर के गैलन में भरे गए थे। एक में हफ्ते खड़े टैंकर से तेल निकाला जा रहा था।

टैंकर से तेल निकालने के चार व तीन छोटे उपकरण भी बरामद हुए हैं। तेरह टैंकर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार छापेमारी के डर से करीब दो हजार लीटर तेल खेतों में बहा दिया गया। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ, अरविंद त्रिपाठी मौजूद रहे।

सदर सीओ और एसडीएम ने बाइक से किया था रेकी

बैतालपुर डिपो के समीप तेल के अवैध कारोबार का खेल चर रहा था। इसकी भनक पुलिस को लगी। पुलिस अधीक्षक ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। सदर सीओ श्रीयस त्रिपाठी और एडीएम सौरभ सिंह ने बाइक से दो घंटे तक डिपो के पास रेकी किया था। इसके बाद पुलिस की टीम डिपो पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी चल रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular