Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

देवरिया : जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

देवरिया (हि.स.)। जनपद की सात विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद मतदाताओं में उत्साह दिखा। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए सुरक्षाबल तैनात है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी ने डीआईजी/पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद में भ्रमण को निकले।

दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन कंट्रोल रूम और डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन कंट्रोल रूम में सातों विधानसभा क्षेत्र के 1200 से अधिक पोलिंग स्टेशन की वेबकास्टिंग निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग ने 2733 पोलिंग स्टेशनों पर कोविड हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। वहीं, अधिकारियों ने सातों विधानसभा पर पैनी निगाह लगाए रखे हैं। पल-पल की खबरें कंट्रोल रूम के द्वारा ली जा रही है ।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular