देवरिया (हि.स.)। बरहज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में मंगलवार को दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छह लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
बरहज थाना क्षेत्र के चकरा नोनार के रहने वाले लालधारी यादव का पड़ोसी हंसनाथ से काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट के बाद फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें रमेश यादव (45) और कोकिल यादव (35) समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रमेश और कोकिल दो सगे भाइयों की मौत हो गई। चिकित्सकों ने बेचू, राजा, देवानंद, अंकित की हालत को गंभीर देख इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, लालधारी, विनोद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
