देवरिया (हि.स.)। कोतवाली परिसर से चोरों ने एसओजी की चार पहिया उड़ा ले गए। गाड़ी चोरी होने की जानकारी एसओजी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर वाहन चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
कोतवाली परिसर स्थित कार्यालय के सामने ही एसओजी की ही चार पहिया वाहन खड़ी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने बताया कि एसओजी की गाड़ी चोरी हो गई है। इसका मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज कराया गया है। गाड़ी को बरामद करने के लिए टीम को लगाई गई है। जल्द ही गाड़ी को बरामद कर लिया जाएगा।
