Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : चल रही पंचायत में युवती की हत्‍या, चाकू से गोंदा

देवरिया : चल रही पंचायत में युवती की हत्‍या, चाकू से गोंदा

देवरिया (हि.स.)। तरकुलवा थाना क्षेत्र में रविवार को मेड़ की पंचायत के दौरान एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती की हत्या चाकू घोंप कर की गई। युवती के पिता को भी चाकू लगी है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

तरकुलवा के शाहपुर पुरैनी गांव में विक्रम गोंड़ और शिव अवतार गुप्ता के बीच खेत के मेड़ को लेकर विवाद है। इसी मामले में रविवार को विक्रम गोंड़ के दरवाजे पर दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी। पंचायत में नोकझोंक हुई। फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान शिव अवतार गुप्ता का लड़का रामभरोसा चाकू लेकर पहुंचा और विक्रम गोंड़ (52) व उनकी बेटी काजल (20) के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। काजल के पेट व सीने पर कई वार कर दिए। कुछ ही क्षणों में काजल की मौत हो गई। विक्रम गोंड़ के सिर में चाकू लगा है। उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया।

तरकुलवां थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने आरोपित रामभरोसा और उसके पिता शिव अवतार को हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंच कर वारदात की जानकारी ली।

सीओ ने कहा
सीओ निष्ठा उपाध्याय का कहना है कि विक्रम गोंड़ और शिव अवतार गुप्ता के बीच मेड़ का विवाद है। शिव अवतार ने मेड़ काट दिया था। दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी। इस दौरान शिव अवतार के बेटे ने विक्रम गोड़ की बेटी काजल के ऊपर चाकू से हमला किया। उसकी मौत हो गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular