Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : गोली से घायल महिला की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

देवरिया : गोली से घायल महिला की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

देवरिया (हि.स.)। भलुअनी थाना क्षेत्र में पटाखा जलाने के विवाद में गोली से घायल महिला की इलाज के दौरान गुरुवार को गोरखपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव को एक कमरे में बंद कर प्रदर्शन शुरु कर दिया।

भलुअनी थाना क्षेत्र के चकजीवन मठिया गांव के रहने वाले उमेश यादव का पड़ोसी से विवाद चलता है। बीते पांच नवम्बर को पटाखा जलाने को ले कर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने उमेश यादव के घर पर हवाई फायरिंग की, जिसमें संजू यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। गोरखपुर में प्राइवेट इलाज चल रहा था, जहां आज उसकी मौत हो गई। परिजन महिला का शव लेकर गांव पहुंचे और कमरे में बंद कर प्रदर्शन करने लगे। परिजन महिला के पति की रिहाई और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग कर रहे थे।

बरहज क्षेत्राधिकारी देव आनंद ने बताया कि पटाखे जलाने के विवाद में दूसरे पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में घायल महिला की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। महिला का शव घर में रखकर परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular