Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने अवैध शराब को बुलडोजर...

देवरिया : कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने अवैध शराब को बुलडोजर से नष्ट किया

देवरिया (हि.स.)। सलेमपुर कोतवाली में अवैध शराब को पुलिस ने पकड़ा था। न्यायालय के आदेश पर विधिक कार्यवाही करते हुए मंगलवार को बुलडोजर से नष्ट किया गया।

कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि कोतवाली सलेमपुर क्षेत्र में वर्ष 2017 से 2020-21 तक बरामद शराब का मुकदमा न्यायालय में चल रहा था। मुकदमा निस्तारण के आदेश पर कोतवाली में बरामद अवैध शराब को सहायक अभियोजन अधिकारी देवेश चन्द्र त्रिपाठी, सीओ कपिलमुनि एवं नायब तहसीलदार ने जेबीसी मशीन से खुदाई करा गड्डा में डलवा कर नष्ट कराया।

उन्होंने बताया कि नष्ट हुई अवैध शराब में देशी के 231 मुकदमें एवं 03 मुकदमें अवैध अंग्रेजी शराब के चल रहे थे। न्यायालय के आदेश पर जेसीबी मशीन बुलवाकर परिसर में गड्डा खोदवाने के बाद शराब नष्ट करा दी गई।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular