Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: कमरे में तेज धमाके के साथ हुआ विस्फोट, पिता सहित तीन...

देवरिया: कमरे में तेज धमाके के साथ हुआ विस्फोट, पिता सहित तीन चोटिल

देवरिया (हि.स.)। जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक मकान के दूसरी मंजिल के कमरे में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। कमरे के फाटक समेत दीवार गिर गई। हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि विस्फोट की वजह क्या थी।

बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल में रहने वाले जैनुल अंसारी की सोनू घाट चौराहे पर कपड़े की दुकान है। उनके मकान के पहली मंजिल पर उनका बेटा और बहू रहते हैं। गुरुवार की सुबह छह बजे स्नान के लिए बहू स्नानागार में थी। बेटा अपने बच्चों के साथ दूसरी मंजिल के कमरे सो रहा था। इसी बीच फाटक के पास रखी संदिग्ध वस्तु में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए। वहीं, विस्फोट से सीढ़ी का फाटक उड़कर बगल के घर में जाकर गिरा। विस्फोट से घर में सो रहे बेटा मेहताब, उसके बच्चे रेहान और आयरा को हल्की चोटें आई हैं। बाथरूम व किचन की छत, बाहर का रेलिंग आदि सब भरभरा कर नीचे गिर गया है।

सूचना पर बरियारपुर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गये हैं। पुलिस फोरेंसिक और बम निरोधक दस्ता के सहयोग से जांच कर रही है।

ज्योति/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular