Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: ईंट भट्टे की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर

देवरिया: ईंट भट्टे की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर

देवरिया (हि.स.)। गौरी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट-भट्ठे की दीवाल बुधवार को अचानक गिर गई। जिसके चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लेड़हा गांव स्थित ईंट भट्ठा है। ईंट भट्ठे पर कई मजदूर कार्य करते हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी मजदूर ईंट-भट्ठे की म्यानी से ईंट निकाल रहे थे। इसी बीच अचानक चिमनी की दीवाल भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे कई मजदूर दब गए।

इसकी सूचना भट्ठा मालिक समेत अन्य लोगों को दी गई। सभी लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार व उनकी पत्नी की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। साथी मजदूर दोनों को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राजकुमार(42) पुत्र लाल निवासी असनहर थाना गौरी बाजार को मृत घोषित कर दिया। कत्था(40)पति राजकुमार की स्थिति गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular