देवरिया । जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में परिवार की आर्थिक स्थिति से परेशान वृद्ध ने गांव के बाहर धोती के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो वृद्ध का शव गूलर के पेड़ से लटकता देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। खुखुंदू पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई संग्राम गांव के रहने वाले रविंद्र मिश्र (70) पुत्र स्वर्गीय सुखनंदन मिश्र घर पर खेती किसानी करते थे। पिछले कुछ समय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। जिसे लेकर घर में विवाद भी होता था। शनिवार की रात रविंद्र परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद बाहर दरवाजे पर सोने चले गए। करीब रात दो बजे के बाद घर से पश्चिम दक्षिण के कोने पर 800 मीटर की दूरी पर खोई नाले के समीप एक गूलर के पेड़ की डाली में धोती के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो खोई नाले के किनारे स्थित गूलर के पेड़ पर रविंद्र मिश्र का शव लटकता देख दंग रह गए । लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग मौके पहुंचे इसी बीच किसी ने खुखुंदू पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार रविंद्र अपने जमाने के जानेमाने फुटबॉल खिलाड़ी थे।
देवरिया : आर्थिक तंगी से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाई
RELATED ARTICLES
