देवरिया (हि.स.)। भाटपाररानी थाना क्षेत्र में रविवार को आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बेलपार में रहने वाले भोला गुप्ता (32) अपने आवास पर आइसक्रीम फैक्ट्ररी चलाता था। परिवार में पत्नी सोनी देवी, दो बच्चे मंशा और गौरव है। इस फैक्ट्री में परिवार के सभी सदस्य काम करते हैं।
घरवालों ने बताया कि रविवार को भोला आइसक्रीम बनाने का काम कर रहे थे, इसी दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में भोला की मौत हो गई।
