देवरिया (हि.स.)। जनपद के बीरपुर मिश्र गांव में मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव तालाब में उतारता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीरपुर मिश्र गांव में रहने वाले हंसनाथ गौड़ उर्फ हंसू गौड़ (52) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार के मुताबिक मंगलवार की भोर वह नित्यक्रिया के लिए अपने घर से खेत की ओर निकला। काफी देर होने पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच हंसनाथ गौड़ का शव तालाब में मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। इसके बाद मृतक के घर में रोना-पीटना मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार ने अधेड़ की मौत कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है। अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है।
देवरिया : अधेड़ का शव तालाब में मिला
RELATED ARTICLES
