देवरिया । प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद राजेश सिंह चैहान द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद राजेश सिंह चैहान ने देवरिया जनपद के समस्त न्यायाधीशगणों के साथ वर्चुअल बैठक की। न्यायमूर्ति द्वारा लोक अदालत में मामलों के बारे में जानकारियां ली गयीं।
राष्ट्रीय लोक अदालत में धारा 138, एन0आई0 एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामले, राजस्व एवं सिविल वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं।
जनपद न्यायाधीश देवरिया रवि नाथ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु संदर्भित मामलों के बारे में जानकारियाॅ देते हुए बताया कि अब तक विभिन्न प्रकार के लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन के लगभग 36655 वादों का निस्तारण हेतु चिन्हित किया गया हैं तथा और इससे अधिक संख्या में वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया हैं।
