Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवत्व की ओर ले जाता है राम का नाम-योगी आदित्यनाथ

देवत्व की ओर ले जाता है राम का नाम-योगी आदित्यनाथ

-मोरारी बापू की रामकथा में पहुंचे मुख्यमंत्री 

कुशीनगर (हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम का नाम मनुष्य को देवत्व की ओर ले जाता है। राम केवल उपासना के माध्यम नहीं। राम राष्ट्र की मर्यादा है। उस मर्यादा को बनाने रखने के लिए रामजन्मभूमि की लड़ाई लड़ी गई।

मुख्यमंत्री बुधवार को कुशीनगर में मोरारी बापू की रामकथा में सुदूर शहरों से आए श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने मोरारी बापू का उप्र की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश धर्म व अध्यात्म की धरती है। यह देश का हृदय स्थल है। जिस तरह से हृदय स्पंदन कर शरीर को स्वस्थ बनाता है। उसी तरह उप्र पूरे देश को स्वस्थ रखने का कार्य करता है। कृष्ण की भूमि मथुरा, राम की भूमि अयोध्या,  विश्वनाथ धाम वाराणसी, गंगा यमुना का संगम प्रयागराज, कुम्भ उतर प्रदेश में है। दुनिया मे सनातन संस्कृति का डंका करुणा व मैत्री का स्थल बुद्ध की स्थली कुशीनगर उप्र में है। बुद्ध का अंतिम  समय यहीं व्यतीत हुआ।
उन्होंने कहा कि ऐसी भूमि पर बापू की रामकथा लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगी। सूर्य के उत्तरायण में जाते ही मोरारी बापू की रामकथा को सुनना तो लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाला है। इसी के साथ हम कोरोना पर विजय प्राप्त करने की ओर शुरू हो गए है।

    
Submitted By: Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular