Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनदृश्यम 2 की रिलीज पर फिल्ममेकर निशिकांत कामत को याद कर भावुक...

दृश्यम 2 की रिलीज पर फिल्ममेकर निशिकांत कामत को याद कर भावुक हुए अजय देवगन

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हर कोई इस फिल्म की सराहना कर रहा है।वहीं फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने दृश्यम 2 के रिलीज होते ही फिल्म के पहले पार्ट दृश्यम के निर्देशक दिवंगत निशिकांत कामत को याद किया है। अजय देवगन ने निशिकांत कामत संग अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा-‘ आज 7 साल बाद दृश्यम केस दोबारा खुला है। मैं इस मौके पर निशिकांत कामत को याद कर रहा हूं।’

17 अगस्त, 2020 को लिवर सिरोसिस के चलते फिल्ममेकर निशिकांत कामत का निधन हो गया था , जिसके चलते दृश्यम 2 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

दृश्यम 2 में अजय देवगन के साथ अभिनेत्री तब्बू, श्रिया शरण, अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता भी अहम भूमिका में हैं।उल्लेखनीय है,साल 2013 में मलयालम में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ में सुपरस्टार मोहनलाल नजर आए थे। इस फिल्म को हिंदी में साल 2015 में सेम टाइटल के साथ रिलीज किया गया। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे। उनके किरदार का नाम विजय सावरकर था। दृश्यम के पहले भाग की सफलता के बाद शुक्रवार को दृश्यम 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular