Saturday, March 28, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल दूसरे बड़े मसलों पर ध्यान दें, कॉमन सिविल कोड पर नहीं- मौलाना...

 दूसरे बड़े मसलों पर ध्यान दें, कॉमन सिविल कोड पर नहीं- मौलाना खालिद रशीद

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश में कॉमन सिविल कोड की चर्चाओं के बीच धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि देश चलाने वाले कॉमन सिविल कोड पर नहीं, देश के दूसरे बड़े मसलो पर ध्यान दें।

मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि लखनऊ और उत्तर प्रदेश में इन दिनों कॉमन सिविल कोड की चर्चा है। इसको लेकर उनका मानना है कि सभी धर्म के अपने नियम कानून हैं। उसके अनुसार व्यवस्था लागू है। किसी धर्म के विपरीत नए नियम बनाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि अपने देश में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर भाषा बोली बदल जाती है। फिर एक जैसा नियम कानून बना देना बिल्कुल ही सही नहीं है। कॉमन सिविल कोड पर एक बार फिर से विचार होना चाहिए। सही मायने में तो देश में कई और बड़े मामले हल करने को हैं, जिसकी चर्चा होनी चाहिए।

शरद /दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular