Saturday, April 11, 2026
Homeखेलदूसरे एकदिनी के लिए केएल राहुल भारतीय टीम में, ईशान किशन बाहर

दूसरे एकदिनी के लिए केएल राहुल भारतीय टीम में, ईशान किशन बाहर

अहमदाबाद(हि.स.)। वेस्टइंडीज के कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरन ने बुधवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का विकल्प चुना है।

इस मैच के लिए भारतीय टीम ने ईशान किशन की जगह केएल राहुल को टीम में शामिल किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने भी टीम में एक बदलाव किया है, चोटिल कीरोन पोलार्ड की जगह ओडियन स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है।

कार्यवाहक कप्तान पूरन ने पुष्टि की कि चोट के कारण पोलार्ड दूसरे वनडे से बाहर हैं।

भारत ने रविवार को सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज: शाई होप, ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमरह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, फैबियन एलन, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular