Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदूसरा चरण : 1500 राजस्व कर्मियों-पुलिसकर्मियों को वैक्सीन

दूसरा चरण : 1500 राजस्व कर्मियों-पुलिसकर्मियों को वैक्सीन

गोरखपुर (हि.स.)। कोरोना बचाव को चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 1500 राजस्व व पुलिसकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण का कार्य 25 जनवरी के बाद शुरू हो जायेगा।
18 जनवरी तक विशेष प्रारूप पर कर्मचारियों का नाम, पदनाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, पहचान पत्र आदि जानकारियां अपलोड होंगी। इनमें जिलाधिकारी, पुलिस एवं तहसील कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहेंगे। वैक्सीन लगाने के लिए मंडलायुक्त कार्यालय एवं चकबंदी कार्यालय के कर्मचारी एवं सफाईकर्मियों को भी शामिल किया जा रहा है। तहसील कार्यालयों में विवरण जुटाने का काम शुरू है। विवरण जुटाने के बाद डाटा को अपलोड किया जाएगा।
डाटा अपलोडिंग का मिल चुका है प्रशिक्षण 
डाटा अपलोड करने के लिए चुनिंदा कमर्चारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। डाटा अपलोड करेन के बाद इसे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा।
सीएमओ ऑफिस उठाएगा अगला कदम मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से इस विवरण को को-विन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। वेबसाइट के माध्यम से ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया जाएगा कि टीका लगवाने के लिए उन्हें कब उपलब्ध होना है। किस बूथ पर टीका लगेगा, इस बात की जानकारी भी दी जाएगी।
बोले अपर जिला मजिस्ट्रेटअपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व, पुलिस व सफाईकर्मियों को दूसरे चरण में टीका लगवाया जाएगा। टीकाकरण 25 जनवरी के बाद होगा। प्रथम चरण में 100 कर्मियों को वैक्सीन लगायी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular