Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यदूल्हे ने बग्गी से कूदकर बचाई जान गुस्साए हाथी ने जमकर मचाया...

दूल्हे ने बग्गी से कूदकर बचाई जान गुस्साए हाथी ने जमकर मचाया उत्पात

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शादी समारोह के दौरान गुस्साए हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. बारात पहुंचते ही हाथी बिगड़ गया और कई चार पहिया वाहनों को तोड़ते हुए दोपहिया वाहनों को भी पलट दिया. आलम ये था कि दूल्हा और बाराती समेत दूसरे मेहमान जान बचाकर भाग निकले. बारात प्रयागराज के सहसों से सराय इनायत इलाके के आलमपुर गांव में आई थी.  गुस्साए हाथी ने समारोह स्थल को तहस-नहस कर दिया और महावत को भी पटका दिया. दूल्हे ने बग्गी से कूदकर जान बचाई. इस दौरान मची भगदड़ में कई बारातियों और मेहमानों को भी चोट आई है. बिगड़ैल हाथी का हंगामा घंटो तक चलता रहा. काफी देर के बाद हाथी को काबू में किया जा सका. 

RELATED ARTICLES

Most Popular