Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुष्कर्म मामले में तीन फौजियों पर मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

दुष्कर्म मामले में तीन फौजियों पर मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर लिखा गया मुकदमा

झांसी(हि.स.)। रविवार की देर शाम रेलवे यार्ड में खड़े आर्मी कोच में दो महिलाओं के साथ तीन फौजियों द्वारा किए गए दुष्कर्म के मामले में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यही नहीं पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपित पुलिस की पकड़ से फरार हो गया है। उसे खोजने में पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। यह पूरी कार्रवाई घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के बाद अमल में लाई गई है।

सीओ जीआरपी मोहम्मद नईम अहमद मंसूरी ने बताया कि महिलाओं द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संदीप,सुरेश व रविंद्र नामक फौजियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें से संदीप तिवारी बिहार के सिवान क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी पोस्टिंग सिकंदराबाद बताई जा रही है। जबकि सुरेश लेह में हवलदार के पद पर तैनात है।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई विवेचना के अनुसार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि रविंद्र फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। बताया कि महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए थे, उसके बाद ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथी रविंद्र जोकि अब फरार है वही दोनों महिलाओं को मोबाइल से फोन करने के बहाने कोच तक ले गया था और वहां तीनों साथियों ने मिलकर दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया था। पूरी घटना का सूत्रधार उसी को माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल मुख्य प्लेटफार्म से थोड़ा दूर हटकर यार्ड में स्थित है। जहां घटना घटित हुई उसे मिलिट्री का लंगर कोच कहते हैं। पीड़ित महिलाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं कोतवाली व नवाबाद थाना क्षेत्र की निवासी है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular