Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडादुष्कर्म के आरोप में निलंबित जज गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप में निलंबित जज गिरफ्तार

राज्य डेस्क

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने भरतपुर जिले में जिला न्यायाधीश स्तर के एक अधिकारी को 14 साल लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़के की मां ने मथुरागेट थाना क्षेत्र में भरतपुर की एंटी करप्शन ब्यूरो की विशेष अदालत के जिला न्यायाधीश स्तर के अधिकारी और दो अन्य के खिलाफ बच्चे को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ एक महीने तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि निलंबित न्यायाधीश को जांच के लिए बुलाया गया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया, ’मामले में जांच और गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के अनुसार की गई है।’ एंटी करप्शन ब्यूरो की विशेष अदालत में तैनात न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह के खिलाफ मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज होने के बाद राजस्थान हाई कोर्ट प्रशासन ने 31 अक्टूबर को उन्हें निलंबित कर दिया था। पीड़ित की मां की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर न्यायाधीश और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बालदुराचार (कुकृत्य) करने वाले न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह गोलिया और राहुल कटारा व अंशुल सोनी पर पीड़ित को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें : जब लड़कियों की बात सुन ‘साइलेंट’ हो गए DM!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular