रायबरेली(हि. स.)। दो दिन पहले घर में अकेली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है ।दोनों युवकों के पैर में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह मुठभेड़ शनिवार की भोर शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के पास हुई है ।रात में पुलिस गश्त के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी ।उसके बाद जवाबी फायरिंग में दोनों युवकों के पैर में गोली लगी और दोनों युवक सड़क पर धराशायी हो गए ।जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। पकड़े गए युवकों का नाम संतोष कुमार निवासी गंगखेड़ा मजरे डुडवा पुर और मनोज कुमार निवासी चितई खेड़ा मजरे दहिगवा है ।उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं ।पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला शिवगढ़ थाने में पंजीकृत है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
रजनीश
