Sunday, March 29, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलदुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। गोमतीनगर थाना पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर एक युवती को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है।

गोमतीनगर थाना में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश ने बुधवार को यह बताया कि एक युवती ने थाने में तहरीर दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गोमतीनगर विस्तार स्थित एमिरी ग्रीन सिटी निवासी विनय सिंह उर्फ यश सिंह ने उसे दोस्त के साथ पार्टी करने के बहाना कर अपने घर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो बनाकर वह ब्लैकमेल करने लगा। इस वीडियो के आधार पर उसने कई बार उसके साथ दुराचार किया, जब उसने वीडियो को वायरल की धमकी दी तो उसकी प्रताड़ना से आहत होकर पुलिस में शिकायत की।

उपनिरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के चौबीस घंटे के भीतर ही आरोपी विनय सिंह को अमेटी यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular