Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दुष्कर्म आरोपित के विरोध में गवाही देने पर झूठे केस में फंसाने...

 दुष्कर्म आरोपित के विरोध में गवाही देने पर झूठे केस में फंसाने और धमकी देने पर 5 के खिलाफ केस दर्ज

मुरादाबाद(हि.स.)। जेल में निरुद्ध दुष्कर्म आरोपित के विरोध में गवाही देने के एक मामले में आरोपितों द्वारा महिला व उसकी बेटी की राह रोककर धमकी दी गयी। धमकी से घबराई महिला ने थाना मझोला पुलिस को दी तहरीर में पूरा घटनाक्रम बताया। थाना पुलिस ने देर रात मामले में तीन नामजद सहित पांच आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज किया। मामले में थाना मझोला प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

मुरादाबाद थाना मझोला क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने बताया कि थाना मझोला क्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी भूकन का उनके घर आना जाना था। आरोपित भूकन उसकी लड़की से अकेले में अश्लील हरकतें करता था। आरोपित ने दिसंबर 2022 में उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना मझोला भूकन के विरुद्ध किशोरी से जबरन दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से आरोपित भूकन जिला कारागार में बंद हैं। भूकन के भाई शीशपाल व उसका बेटा सोनू और बेटी रीना उर्फ कस्तूरी उस पर लगातार पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर महिला के पति व दामाद को झूठे केस में फंसाने और जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं।

बीती 27 अगस्त की रात 8 बजे वह अपने बेटी के साथ रतनपुर कला से वापिस आ रही थी तो शीशपाल, सोनू, रीना उर्फ कस्तूरी सहित पांच आरोपित ने थाना मझोला क्षेत्र में उन्हें रोक लिया और दुष्कर्म आरोपित भूकन के के विरोध में गवाही देने पर पीड़िता के पिता और उसके जीजा को झूठे केस में फंसाने और जान से मार देने की धमकी दी।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular