Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यदुष्कर्मी पिता को उम्रकैद, जज ने आदेश में किया मनुस्मृति के श्लोक...

दुष्कर्मी पिता को उम्रकैद, जज ने आदेश में किया मनुस्मृति के श्लोक का उल्लेख

राज्य डेस्क

उज्जैन। 11 साल की पुत्री के साथ छह माह तक दुष्कर्म करने वाले पिता को बुधवार को कोर्ट ने शेष जीवन तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने टिप्पणी में मनुस्मृति के श्लोक का उल्लेख किया है, जिसका अर्थ है कि जो भी अपराध करे, उसे दंड जरूर मिलना चाहिए। उप संचालक अभियोजन डा. साकेत व्यास ने बताया कि 2019 के अप्रैल महीने में थाने में बालिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता ने छह माह में कई बार उससे दुष्कर्म किया और धमकी दी थी कि अगर किसी को यह बात बताई तो वह उसे जान से मार देगा। बालिका ने मां को बताया तो बात पुलिस तक पहुंची। इस मामले में बुधवार को कोर्ट ने पिता को दोषी पाते हुए मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है।
दोषी पिता ने कोर्ट से निवेदन किया था कि उसकी उम्र व पहले अपराध को देखते हुए सजा पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी की है कि मनुष्य ने जब समाज के अस्तित्व व महत्व को मान्यता दी, तब उसके कर्तव्यों व अधिकारों की व्याख्या निर्धारित करने और नियमों के अतिक्रमण करने पर दंड व्यवस्था करने की आवश्यकता उत्पन्न हुई। यही कारण है कि विभिन्न युगों में विभिन्न स्मृतियों की रचना हुई, जिनमें मनुस्मृति को विशेष महत्व प्राप्त है। एक श्लोक में कहा गया है कि जो भी अपराध करे वह अवश्य दंडनीय है , चाहे वह पिता, माता, गुर, पत्नी, मित्र या पुरोहित ही क्यों न हो।

यह भी पढें : भारत ने दी कोरोना को मात? 24 घंटे में 15 राज्यों में कोई मौत नहीं

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular