Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुर्दिन: छोटे नेताओं को कई बार पार्टी में शामिल करा रही 'सपा'...

दुर्दिन: छोटे नेताओं को कई बार पार्टी में शामिल करा रही ‘सपा’ : मायावती

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को एक ट्वीट के जरिये समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया है। 

 उन्होंने कहा है कि सपा की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि अब आए दिन मीडिया में बने रहने के लिए दूसरी पार्टी से निष्कासित और अपने क्षेत्र में प्रभावहीन हो चुके पूर्व विधायकों तथा छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं तक को सपा मुखिया को उन्हें कई बार पार्टी में शामिल कराना पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि सपा मुखिया को अब अपने स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं रहा। 
कहा कि यह सर्वविदित है कि अन्य पार्टियों के साथ-साथ खासकर सपा के ऐसे लोगों की छानबीन करके उनमें से केवल सही लोगों को बसपा के स्थानीय नेता आये दिन बसपा में शामिल कराते रहते हैं। एक दिन पहले के ट्वीट में बसपा सुप्रीमो ने बीएसपी के कुछ विधायक टूटकर सपा में जा रहे हैं उसे घोर छलावा बताया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular