Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए: मुख्यमंत्री

दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए: मुख्यमंत्री

– मुख्यमंत्री ने नोएडा में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल युद्धस्तर पर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular