Thursday, March 26, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडल दुर्गा पूजा के पंडाल में हो रही श्रीराम कथा की अमृत वर्षा

 दुर्गा पूजा के पंडाल में हो रही श्रीराम कथा की अमृत वर्षा

अयोध्या(हि.स.)। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा के पंडालों में मां भगवती की आराधना के साथ ही भक्तगण राम कथा व भागवत कथा का भी रसपान कर रहे हैं। श्री नव दुर्गा पूजा समिति नैयामऊ की ओर से प्रतिवर्ष नैयामऊ गांव में दुर्गा पूजा होती है। इस वर्ष दुर्गा पूजा के साथ ही मां के पंडाल में ही प्रतिदिन श्रीराम कथा की अमृत वर्षा हो रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में माताएं बहनें व आसपा के गांवों के लोग कथा श्रवण करने आते हैं। श्रीधाम वृन्दावन से पधारीं कथा व्यास साध्वी दीक्षा सरकार मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र का गुणगान कर रही हैं।

साध्वी दीक्षा सरकार ने कथा में कहा कि श्रीराम कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। कथा सुनने मात्र से ही प्रभु की कृपा मिलती है। उन्होंने कहा कि जहां भगवान की कृपा होती है, उसी जगह रामकथा संभव हो पाती है। रामकथा के श्रमण मात्र से जीव का कल्याण होता है।

श्री नव दुर्गा पूजा समिति नैयामऊ के अध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि कथा के समापन पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से समरसता महायज्ञ होगा। इसके बाद कन्या पूजन और विशाल भण्डारा किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सभासद प्रदीप यादव, महामंत्री शिव विलास प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रवीण यादव व समिति के अन्य पदाधिकारी सुरजीत गोस्वामी, अरूण यादव, ओम प्रकाश गुप्ता व अवधेश प्रजापति के सक्रिय सहयोग से सारे कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं।

पवन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular