– बहन-बेटियों संग अनैतिक कृत्य करने वालों में भय पैदा करने के लिए उठाया जाएगा कदम
– “मिशन शक्ति” को कानपुर परिक्षेत्र के सभी जनपदों में प्रभावी ढंग से किया जाएगा लागू
– पूर्व में पकड़े जा चुके दुराचारियों की भी पहचान की जाएगी सार्वजनिक
कानपुर (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से नवरात्रि की शुरुआत से “मिशन शक्ति” का आगाज किया है वह बेहद सराहनीय है। इस अभियान की शुरुआत आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम के रूप में सामने दिखाई देगी। इस मुहिम को कानपुर रेंज में आने वाले सभी जनपदों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
साथ ही आने वाली विजयादशमी पर बहन, बेटियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व दुराचार करने वालों को बेनकाब कर उनके फोटो समेत नाम-पता लिखें पोस्टर शहर के गली मोहल्लों व चौराहों पर लगवाकर सार्वजनिक किए जाएंगे। यह बात आज “मिशन शक्ति” के आगाज होने पर पुलिस महानिरीक्षक परीक्षेत्र कानपुर मोहित अग्रवाल ने कहीं।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, बलात्कार जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने नवरात्रि के पहले दिन से “मिशन शक्ति” मुहिम की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत नवरात्रि के 9 दिनों तक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले या उन्हें परेशान करने वाले हो या ऐसे लोग जो कभी भी ऐसे मामलों में लिप्त पाए गए हैं, उन सभी का एक डाटा तैयार किया जाएगा। इन सभी बदमाशों को चिन्हित कर दशमी के दिन शहर भर के थानों, मोहल्लों, गली और चौराहों पर उनके पोस्टर चिपकाए जाएंगे। जिनमें उनके नाम व पते लिखे होंगे। आईजी रेंज ने बताया कि योगी सरकार का मानना है कि ऐसा करने से उनका सामाजिक तिरस्कार हो सके और बाकियों को भी इससे सबक मिल सके।
वहीं इस पूरे मामले पर शहर की युवतियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। युवतियों ने सूबे के मुख्यमंत्री के पहल को कदम बताया। कहा इससे सामाजिक स्तर पर ऐसा करने वालों में भय पैदा होगा और वह राह चलती युवतियों व महिलाओं से छेड़छाड़ व दरिंदगी की घटनाएं करने से पीछे हटेंगे।
दुराचारियों के विजयादशमी पर पोस्टर लगा किया जाएगा सामाजिक तिरस्कार – आईजी कानपुर
RELATED ARTICLES
