राज्य डेस्क
जमशेदपुर। झारखण्ड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। बिंजय नदी पुल पर मुंबई हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक सरायकेला-खरसवां जिले के बड़ाबाम्बो आमदा ओपी के तेलांगजुड़ी गांव के थे। मृतकों में सुमी पूर्ति (71), उसका पोता अमर सिंह पूर्ति (21), अमर सिंह पूर्ति की पत्नी बा पूर्ति (19) और बहन जेमा पूर्ति (18) शामिल हैं। सभी चक्रधरपुर के लौड़िया में रिश्तेदार नरसिंह बोदरा के घर पटरी होते हुए जा रहे थे। बिंजय नदी पर बने रेल पुल को पार करने के दौरान उन्हें मुंबई हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस सामने से आता हुआ दिखाई पड़ा। इसके बाद वे सभी पीछे भागने लगे, पर कुछ ही पल में चारों ट्रेन की चपेट में आ गये। चारों के शरीर के चिथड़े उड़ गये। चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि तेलांगजुड़ी सुमी पूर्ति परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इलाहाबाद बैंक आये थे। बैंक में काम निपटाने के बाद चक्रधरपुर के लौड़िया गांव अपने रिश्तेदार के घर रेलवे पटरी होकर जाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के समय दुरंतों एक्सप्रेस की रफ्तार करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यही कारण है कि चारों कुछ समझ पाते इससे पहले ट्रेन की चपेट में आ गये। यहां तक कि उन्हें नदी में कूदने का मौका भी नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : सेवानिवृत्ति के दिन नौकरी से बर्खास्त हुए डिप्टी एसपी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
