Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुनिया सुन रही है भारत की बात-राजनाथ

दुनिया सुन रही है भारत की बात-राजनाथ

दुनिया सुन रही है भारत की बात-राजनाथ

सन्तकबीरनगर(हि.स.)जनपद के खलीलाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल में भाजपा से उम्मीदवार अंकुर राज तिवारी के पक्ष में चुनावी जन सभा को सम्बोधित करते हुए भारत के रक्षामन्त्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है और अब दुनिया भारत की बात सुनती है,एक समय था जब दुनिया हमारी बात नहीं सुनती थी और अब अब लोग खुले कानों से भारत को सुनते है । उत्तर प्रदेश गुण्डो माफियो से कांप रहा था लेकिन योगी के मुख्यमन्त्री बनने के बाद से सभी लोग जेल की हवा खा रहे है।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि यूक्रेन में जारी जंग में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के रूख की दुनियाभर में तारीफ हो रही है वहीं पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अब हम इस तरफ से भी मारेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो हम उस तरफ घुसकर मारेंगे।डेढ़ साल में सरकारी नलों और नलों का पानी हर घर तक पहुंच जाएगा और 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा दी जाएगी।विपक्षी दलो द्वारा डबल इंजन की सरकार का तंज करने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब यहां ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी,डबल नहीं राज्य में मोदी का विजन हो गए योगी का मिशन होगा और जनभागीदारी होगी।यह आत्मनिर्भर भारत है यहां अब सिर्फ एक गोली ही नहीं बल्कि एक गोला बनने लगा है् ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर फाइटर प्लेन तक भी बनाया जा रहा है और आने वाले दिनों में दुनिया के देश भारत से हथियार खरीदेंगे।

कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि जब केंद्र से एक रुपया भेजता है तो लोगों तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचता है,अब वो समय खत्म हो गया है और बीजेपी सरकार में योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है।आज गरीबों के घरों में गैस सिलेंडर और चूल्हा है और अब होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा।उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे देश और प्रदेश तरक्की कर रही है और विपक्ष की जमानत होने वाली है।

महेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular